मेरठ, मार्च 31 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मसाज की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का सोमवार देर शाम पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में मौके से तीन महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर के पास शारदा प्लाजा में यूनिक ब्यूटी पार्लर में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मुखबिर के माध्यम से एएचटीयू थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को मिली। उन्होंने क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को अवगत कराया। सीओ के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने पार्लर पर दबिश दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन युवकों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पार्लर से कुछ आपत्तिजनक सामग...