मसवासी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रामपुर, मई 22 -- मसवासी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल के बीच युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव खौदकलां निवासी मोहम्मद हनीफ मसवासी चौराहे पर स्थित एक बिरयानी होटल पर कार्य करता था। बताते हैं कि गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हनीफ की अचानक मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी से चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि घटना के बारे में चौकी पर किसी स्तर से कोई सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता सफाई कर्मचारी का शव खेत में मिला उधर, खौदकलां के ग्राम प्रधान हामिद अंसारी ने बताया कि मोहम्मद हनीफ की बीते करीब एक सप्ताह से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.