रामपुर, मार्च 5 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव खुशहालपुर-मानपुर संपर्क मार्ग पर रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में पलट गया। हादसे में खेत में खड़ी फसल का बड़ा हिस्सा रेत में दबकर नष्ट हो गया। घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने खनन धंधेबाजों के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि पट्टीकलां कोसी नदी क्षेत्र से रेत भरकर एक डंपर मानपुर स्थित एक स्टोन क्रशर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खुशहालपुर-मानपुर संपर्क मार्ग पर डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क से उतरकर गेहूं के खेत में पलट गया। डंपर पलटने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल का काफी हिस्सा रेत में दबकर खराब हो गया। घटना से नाराज किसानों ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि खनन से जुड़े लोग दबंगई के बल पर चकरोड को चौड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.