रामपुर, मार्च 23 -- बाइक से देर रात घर वापस लौट रहे ग्रामीण पर रंजिशन घेराबंदी कर फायर झोंक दिया। जिससे ग्रामीण बाल-बाल बच गया। ग्रामीण ने अंधेरे का फायदा उठाकर गेंहू के खेत में छिपकर जान बचाई। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। चौकी क्षेत्र के गांव मिलक-भूबरी निवासी किसान मक्खन सिंह का जमना-जमनी गांव में कोसी नदी किनारे खेत है। बीते तीन दिन पहले खेत के पास से रेत उठाने को लेकर उसकी खनन धंधेबाज से नोंकझोंक हो गई थी। आरोप है कि विरोध करने पर खनन धंधेबाज ने साथियों संग मिलकर किसान की बंधक बनाकर जमकर पिटाई की थी। मामले में पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि शनिवार की देर रात मक्खन सिंह का भाई रामपाल मुंशीगंज मार्ग की ओर से मिलक-भूबरी की पुलिया से होकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। अंधेरे में अज्ञात ने उस पर फा...