रामपुर, फरवरी 28 -- बाजपुर मार्ग पर मिलक-खौद चौराहे के नजदीक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार महिलाएं और चालक घायल हो गया। सभी घायलों को स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पंचायत दढ़ियाल निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद दानिश अपने ई-रिक्शा में सवारियां भरकर मुंशीगंज की ओर से मसवासी आ रहा था। जैसे ही वह मिलक-खौद चौराहे के नजदीक पहुंचा अचानक पीछे से आ रही तेज गति कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें बैठी सवारियां दूर जा गिरीं। वहीं, कार भी नजदीक गहरे खड्ड में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.