रामपुर, सितम्बर 1 -- तेंदुए ने हमला कर एक और कुत्ते को मार डाला है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका-मुआयना किया है। जांच-पड़ताल में जंगल में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ बीते करीब दो माह से खूब उछल-कूद मचा रहा है। पहले तेंदुआ चौहद्दा गांव में ग्राम प्रहरी चौकीदार सरदार अवतार सिंह के घर के पीछे देखा गया था। उसके बाद तेंदुए ने जमना-जमनी गांव के जंगल में निराश्रित गोवंशीय पशु पर हमला कर मार डाला था। टीम ने मौका-मुआयना किया तब तेंदुए के पदचिन्हों की पुष्टि की गई। बाद में तेंदुआ उत्तराखंड राज्य की सीमा से सटे नयागांव नजीबाबाद में रिटायर्ड कर्नल उपकार सिंह नरवाल के फार्म हाउस के पीछे देखा गया था। अब तेंदुए ने धर्मपुर उत्तरी के पूर्व प्रधान सरदार अमृतदीप सिंह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.