रामपुर, अप्रैल 18 -- मसवासी। क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की आमद से दहशत फैल गई है। गांव कुंदनपुर स्थित बुढ़िया फार्म के जंगल में कुत्ते के अवशेष मिलने से तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। शनिवार सुबह खेत पर काम करने जा रहे किसानों को जंगल में कुत्ते का आधा खाया हुआ शव मिला। जिससे यह माना जा रहा है कि किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए ने उसका शिकार किया है। इससे पहले भी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की चर्चाएं होती रही हैं। बीते 5 अप्रैल को भी तेंदुए ने रहमतगंज गांव के जंगल में कुत्ते का शिकार किया था। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़ी घटना से पहले तेंदुए को पकड़कर सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.