रामपुर, सितम्बर 8 -- मसवासी। नगर में रविवार को जैन समाज की ओर से धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रथयात्रा का नगर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रविवार की सुबह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में श्रीजी की प्रतिमा का विशेष पूजन-अर्चना और मंगलाचरण के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद आकर्षक रूप से सजाए गए रथ में विराजमान श्रीजी की प्रतिमा के रथ को श्रद्धालुओं ने खींचते हुए नगर के मुख्य मार्गों से निकाला। पूरे मार्ग में बैंड-बाजे और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। रथयात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां 1008 कलशों से श्रीजी की प्रतिमा का नवन कराया गया। विधि-विधान से पू...