रामपुर, जनवरी 31 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव मिलक-नौखरीद अंडरपास के निकट शुक्रवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव मिलक-नौखरीद में अंडरपास के पास सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रही बाइक पर सवार हल्द्वानी निवासी गौरव तथा मिलक-नौखरीद निवासी रवि कुमार आवश्यक सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ढिल्लों ढाबा की ओर से आ रही बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कृष्णा हॉस्पिटल काशीपुर में भर्ती कराया गया, जहा...