रामपुर, अगस्त 21 -- प्रतिबंधित आम के पेड़ काटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उधर, विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर स्वार कोतवाली भिजवाया है। मामला क्षेत्र के गांव रहमतगंज का बताया गया है। रहमतगंज से कुंदनपुर मार्ग पर दया स्वरुप और गेंदल सिंह के खेत हैं। खेत की मेड़ पर आम और जामुन के पेड़ हैं। पेड़ों पर अपना हक जताने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। बताते हैं कि प्रतिबंधित पेड़ों को एक पक्ष ने काटना शुरु कर दिया। जिसको लेकर विवाद हो गया। मामले की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन दरोगा कुलवीर सिंह और डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया और स्वार कोतवाली भेज दिया। उधर, वन ...