रामपुर, मार्च 15 -- मसवासी के मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे खड़ीं ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर के सभासदों में अनिल कुमार, जितेंद्र चंद्रा, कुलदीप मौर्य, मोहम्मद उवेश, भगवती प्रसाद, साहिबेनूर, मोहम्मद इरशाद अंसारी आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मसवासी चौराहे पर प्रतिदिन ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े होते हैं। जोकि हादसे का सबब भी बने हुए हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग दो सौ रुपये प्रति वाहन के हिसाब से जबरन वसूली करते हैं। आरोप है कि यदि कोई चालक या वाहन मालिक पैसे देने से मना करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.