रामपुर, मार्च 18 -- मसवासी। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा स्थित शराफती मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इस मौके पर नरपतनगर के हाफिज अताउल मुस्तफा साहब ने कुरान पाक सुनाया जबकि मंझरा खुशहालपुर के इमाम कारी शाहिद साहब ने उसे सुना। कुरान मुकम्मल होने के बाद मौलाना कमर मिस्वाही साहब ने अपनी तकरीर की शुरुआत एक शेर के साथ की। 'कौमों और मुल्क की तरक्की इत्तेहाद में है इत्तेहाद टूटा तो मुल्क की तनज्जुली होगी'। उन्होंने अपने संबोधन में आपसी भाईचारे, एकता और अमन-शांति बनाए रखने पर जोर दिया। अंत में मुल्क और कौम की तरक्की, अमन और सलामती के लिए विशेष दुआ कराई गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मुस्लिम संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व चेयरमैन पद के प्रत्याशी समाजसेवी जाहिद हुसैन अ...