दुमका, जुलाई 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के रांगाटांड़ गांव के एक मजदूर की मौत चेन्नई में हो गया। शनिवार को मृतक के पैतृक गांव शव लाया गांव। शव गांव पहुचते ही स्वजनो व आस पास के ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रांगाटांड़ के रोहित राय पिता स्व० पांडे राय एक महीने पहले गांव के अन्य मजदूरों के साथ काम करने चैन्नई गया हुआ था। बीते रविवार को उनकी मौत होने की जानकारी साथ मे गए लोगो ने परिजनों को दिया। जिसके तीन दिन बाद पैतृक गांव रांगाटांड़ शव को लाया जहां उनका हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ही परिवार चार सदस्यों का भरणपोषण करते थे,उन्होंने अपने पीछे भाई नवीन राय, बहन दीपाली कुमारी व मां राबड़ी देवी को छोड़कर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...