मसलिया रक्तदान शिविर में 12 लोगों ने किया रक्तदान
दुमका, मार्च 26 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड सह अंचल सभागार में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ अजफ़र हसनैन सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ उज्ज्वल कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी के अलावे ब्लड बैंक दुमका के एलटी परशुराम भारती, जीएनएम रेणु सरिता मुर्मू, सोनाली रुज, राकेश चक्रवर्ती उपस्थित थे। इस अवसर पर बीडीओ अजफ़र हसनैन ने उपस्थित लोगों को बताया कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा पुण्य नहीं है। कहा कि आपका एक यूनिट रक्त से किसी की जीवन बचाया जा सकता है। वही डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि रक्तदान करने पर शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नही पड़ता है। वही कुछ ही दिनों में शरीर मे पुनः खून अपने आप ही बन जाता है। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसे सुरक्षित रूप से दुमका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.