दुमका, अप्रैल 26 -- दुमका। प्रतिनिधि मसलिया थाना अन्तर्गत हारोरायडीह गांव में 62 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार को दोपहर में हुई। पुलिस को घटना की खबर रविवार सुबह में दी गई। मसलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और छानबीन करने में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला एवं उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक वृद्ध गोमे हांसदा को एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है और पुत्र बाहर कमाने के लिए गया हुआ है। उसकी पत्नी की मौत हो गई है। पत्नी की मृत्यु के बाद गांव की एक महिला के घर वृद्ध आया-जाया किया करता था। महिला का एक ब्वॉय फ्रेंड भी था। महिला के ब्वॉय फ्रेंड को लेक...