दुमका, मार्च 20 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया के नागरापथर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर शुक्रवार को गाजे बजे के साथ धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु पीला वस्त्र पहनकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा में डीजे द्वारा राधे राधे एवं जय श्री राम की उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।श्रद्धालु इस कड़ी धूप में तीन किलोमीटर नंगे पैर इस शोभा यात्रा में शामिल हुआ।इस अवसर पर वृंदावन से पधारे कथाव्यास भारती किशोरी जी भी साथ चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा को लेकर एक सौ पचास कन्याओं ने कथास्थल से कलश लेकर नंगे पैर मसलिया बाजार का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर होते हुए रांगा बड़ा पोखड़ा पहुंचा। बड़ा पोखर में आचार्य द्वारा विधि विधान से संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के साथ कलश को भरा गया।तत्पश्चात सभी...