दुमका, मई 29 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कई नदी घाटों से दिन दहाड़े इन दिनों बालू माफिया द्वारा बेख़ौफ होकर थाना गेट के सामने से बालू परिचालन करते देखा जा रहा है। परंतु स्थानीय प्रशासन उदासीन बना हुआ है। जानकारी के अनुसार दलाही नूनबिल नदी के दलाही घाट, फुलशहरी, कुसुमघट्टा, आस्ताजोड़ा, दुखियाडीह, कालीपाथर, सुगापहाड़ी घाट, पश्चिम क्षेत्र के शीला नदी के कुरुवा, भोक्ताडीह सहित कई घाटों से बालू माफिया द्वारा दिन एवं रात बालू परिचालन किया जा रहा है। जिस पर न तो स्थानीय प्रशासन संज्ञान ले रहा न ही खनन विभाग। बता दें कि मसलिया थाना क्षेत्र का कोई भी नदी घाटों का अभी तक सरकारी स्तर से डाक नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- पट्टों का हवाला देकर गलत खनन और रॉयल्टी चोरी से लाखों का नुकसान जिससे सरकार का भी राजस्व की हानी हो रहा है। वहीं नदी का ...