दुमका, मार्च 15 -- मसलिया। मसलिया थाना गेट के सामने शनिवार को थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश रंजन के आदेशानुसार एस आई उमेश सिंकू ने किया। वाहन जांच दोपहर साढ़े बारह बजे से तीन बजे तक चला। इस दौरान 35 बाइक की जांच की गई। वाहन जांच में हेलमेट, बाइक के कागजात, इंसोरेंस, प्रदूषण आदि कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान दस वाहनों की हेलमेट नहीं रहने को लेकर मोटर वाहन अधिनयम के तहत चालान कटा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को बताया कि बिना हेलमेट के तेजगति से तथा नशा कर वाहन नहीं चलाए। ज्यादातर सड़क दुर्घटना नशा कर वाहन चलाने, तेजगति से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटना होती है तथा बिना हेलमेट के रहने से लोग अ...