दुमका, सितम्बर 6 -- मसलिया, प्रतिनिधि। जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार मसलिया थाना गेट के सामने शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एएसआई प्राण टुडू कर रहे थे।सड़क सुरक्षा एवं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। वाहन जांच अपराह्न 12 बजे से तीन बजे तक चलाया गया। जिसमें कुल 76 दो पहिया वाहनों की जांच किया गया। वाहन जांच में हेलमेट, वाहन के कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित डिक्की की जांच की गई। जिसमे कुल 30 दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं रहने को लेकर झारखंड मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। मौके पर मसलिया थाना के पुलिस जवान सहित कई चौकीदार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...