दुमका, जनवरी 27 -- मसलिया , प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के ताल डांगल गांव के मनोलाल हांसदा को अपने चचेरे भाई चूहापानी हांसदा के पत्थर से कूच कर हत्या के आरोप में मसलिया थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मृतक चूहापानी हांसदा शुक्रवार दोपहर को अपने चचेरे भाई मनोलाल हांसदा के साथ जामा थाना क्षेत्र के चिहरबानी गांव सरस्वती मेला के उपलक्ष्य में फुटबॉल मैच देखने गया था। रात में मेला से लौटने के क्रम में ताल डांगल गांव घुसने से पूर्व दोनों भाई में मेला में नाश्ता एवं दारू में खर्च किए रुपया के हिसाब में एक सौ रुपया गड़बड़ी को लेकर आपस में झगड़ा होने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...