दुमका, अप्रैल 12 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना पुलिस ने शनिवार को दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 20/2026 अंकित कर 318(4),319(2),336(3),340(2) बीएनएस एवं 66सी, 66डी आई टी एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में दुमका भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि 10 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली कि मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रांगाटांड़ खुटोजोरी के सुनसान जगह पर पांच छह युवक बैठकर साइबर अपराध कर रहा है। कांड में त्वरित करवाई हेतु पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेश के आलोक में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।छापामारी टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें असीर अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष गांव खुटोजोरी थाना मसलिया एवं मुड़ताज अंसारी ग्राम कुमगाड़ा थाना पालोजोरी जिला देवघर का रहने वाला है। वही...