दुमका, जनवरी 28 -- मसलिया थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान, 22 का कटा चालान मसलिया थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान मसलिया प्रतिनिधि मसलिया थाना गेट के सामने सड़क सुरक्षा को लेकर मसलिया थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व ए एस आई गौतम माझी ने किया। वाहन जांच दोपहर साढ़े बारह बजे से दोपहर ढाई बजे तक चला। इस दौरान कुल 40 दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जिसमें 22 वाहनों का हेलमेट नहीं रहने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम 177 के तहत चालान कटा गया। इस संबंध में ए एस आई गौतम माझी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय नशा नहीं करने, वाहन की गति सीमित रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल की उपयोग नहीं करने की सला...