दुमका, दिसम्बर 17 -- मसलिया/दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के तमाम नदी घाटों से इन दिनों बालू माफिया बेखौफ होकर अवैध बालू उत्खनन कर बालू की काला बाजारी करने में लगे हुए हैं। बालू माफिया कालाबाजारी कर मोटे रकम मुनाफा कामा रहे है। सभी बालू लोड ट्रैक्टर स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे से संचालित हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दलाही, कुसुमघट्टा, कुशबेदिया, अस्ताजोड़ा, फूलशहरी, कालीपाथर, सुगापहाड़ी के साथ-साथ पश्चिमी क्षेत्र के शिला नदी से कई घाटों से अवैध बालू का उत्खनन जारी है। माफिया द्वारा उक्त बालू को मसलिया बाजार सहित कई गांवों में ऊंचे दाम पर बेचने में लगे है। जो बालू पूर्व में हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर था। वहीं वर्तमान में अवैध होने के बाबजूद 1500 से 2000 रुपए में खुलेआम बेचा जा रहा है। जिससे बालू माफिया चांदी काट ...