दुमका, जून 19 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड की चार पंचायतों कठलिया, रानीघाघर, खुटोजोरी और सुग्गापहाड़ी में बुधवार को अबुआ जाति-आवासीय प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन कठलिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय धरमपुर, रानीघाघर के प्राथमिक विद्यालय पहरुडीह, खुटोजोरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटोजोरी और सुग्गापहाड़ी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरिया में किया गया। चारों पंचायतों में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा किए। अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें प्रखंड या अंचल कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : 16 जून तक लगे कैम्पों में मिले कुल 19556 आवेदन में ...