बेगुसराय, मार्च 28 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मार्च माह के चतुर्थ शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय मस्तिष्क ज्वर रोग के खतरे और उससे बचाव की जानकारी थी। जिसके अंतर्गत प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्रों को इस मौसम के दौरान सावधानियों और मस्तिष्क ज्वर रोग की चपेट में आने के बाद उपचार के लिए निकटतम अस्पताल में संपर्क करने की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में इस मौसम के दौरान होने वाले मस्तिष्क ज्वर रोग के खतरे और उससे बचाव की जानकारी के प्रति चेतना जागृत करना और उन्हें आपातकालीन स्थिति में आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार करना था। इस दौरान बताया गया कि मस्तिष्क ज्वर जो स्वास...