बोकारो, सितम्बर 12 -- संत जेवियर्स विद्यालय के आकर्षक खेल मैदान में शुक्रवार को फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 12 व सीनियर वर्ग की पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, पलामू, महुआडांड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सेरेंगदाग में पांच दिवसीय युवा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभउद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अरुण मिंज ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि संत इग्नेशियस की शिक्षण पद्धति और उनकी शिक्षाओं का उद्देश्य केवल खेल में जीत हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों में एकता, मित्रता, अनुशासन और खेल भावना का विकास क...