शामली, जून 24 -- बाबरी। बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क़ी चारा काटने क़ी मशीन में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। साजिद 36 वर्ष पुत्र राशिद निवासी गांव भंदौड़ा पशु पालक था तथा वह पशुओं का दूध बेचने का कार्य करता था तथा उसी अपने परिवार क़ी आजीविका चलाता था। साजिद पुत्र राशिद पशुओ के लिए चारा काटने के लिए चारा मशीन के पास गया था चारा मशीन व बिजली मोटर लोहे के एक ही फ्रेम प्र होने के कारण बिजली मोटर का एक तार टूट कर लोहे के फ्रेम से टच हो गया तथा बिजली का करंट मशीन में दौड़ गया था, मशीन क़ो चारा काटने के उद्देश्य से जैसे ही युवक ने छुआ तों युवक करंट क़ी चपेट में आ गया तथा वह मशीन के पास ही गिर गया था, परिजनों ने ज़ब यूबक क़ो गिरा देखा तों उन्होंने आनन फानन में यूबक क़ो नजदीकी गांव के एक डॉ के पास ले गए जहाँ डॉ द्वारा यूबक क़ो मृत घोषित कर दिया ल...