बांदा, जून 24 -- बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ)परियोजना के अंतर्गत गोबर उत्पादों का मूल्य संवर्धन विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। शुभारम्भ विवि के शोध निदेशक प्रो जगन्नाथ पाठक, प्रो जी एस पंवार, डॉ. दया श्रीवास्तव ने किया। तकनीकी सत्र में राजकोट, गुजरात स्थित देवी गौ प्राइवेट लिमिटेड के नवप्रवर्तक डॉ. अरविंदभाई कियाडा ने गोबर से निर्मित गणेश मूर्ति, दीये, सजावटी वस्तुएं के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने गोबर उत्पाद निर्माण में प्रयुक्त मशीनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. पुष्पा ने बताया बुंदेलखंड में गोबर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र, सीतापुर-II के अध्यक्ष डॉ. दया श्रीवास्तव ...