जौनपुर, मार्च 12 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदराव गांव में मंगलवार की रात मशीन के कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखा स्टेबलाइजर, मोटर स्टार्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई। गांव के ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू ने घर से पांच सौ मीटर दूर खेत की सिंचाई के लिए मशीन लगवाया है। रात में मशीन पर कोई नही था, कमरे का ताला बंद कर वह घर पर थे। चोर कमरे में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर उसमे रखा स्टेबलाइजर, स्टार्टर सहित अन्य सामान उठा ले गए, चोरी की जानकारी ओम प्रकाश सिंह को सुबह दस बजे हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दिया। चोरी गये सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये बतायी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.