गाजीपुर, नवम्बर 8 -- सैदपुर। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित प्यारेपट्टी गांव में इलेक्ट्रिक चारा काटने की मशीन में फंसकर छह साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गांव निवासी छह साल का मासूम नखड़ू पुत्र नंदलाल घर में अकेले खेल रहा था। तभी खेल-खेल में उसने वहां रखे चारा काटने की मशीन का बटन दबा दिया। जिसके चलते वो चालू हो गया और नखड़ू उसके पट्टे में फंस गया। ये देख दौड़कर वहां पहुंचे परिजनों ने फौरन मशीन बंद कर बालक को अलग किया और उसे लेकर भागते हुए सैदपुर सीएचसी आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वो उसे लेकर पुलिस को बिना बताए घर चले गए। मासूम दो भाईयों में छोटा था। उसकी मौत के बाद मां प्रियंका देवी स...