लखनऊ, मार्च 6 -- बलरामपुर अस्पताल में थायराइड और विटामिन डी की जांच ठप हो गई है। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन में खराबी की वजह से थायराइड जांच नहीं हो पा रही है। बलरामपुर अस्पताल में 765 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। वहीं प्रतिदिन ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था फ्री है। अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में ओपीडी और भर्ती मरीजों के थायराइड, विटामिन-डी की जांच की जाती है। शुक्रवार सुबह भी नियमित रूप से नमूने लिए जा रहे थे। लेकिन अचानक मशीन में खराबी आ गई। इसके बाद लैब में हड़कंप मच गया। आनन-फानन दोनों जांच के लिए नमूना लेने का काम रोक दिया गया। इस दौरान काफी मरीजों के रक्त के नमूने पहले ही लिए जा चुके थे। जिनकी जांच शाम तक नहीं हो सकी। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.