देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। फर्नीचर स्टोर के मालिक को उसके ही कारीगर ने लोन दिलाने का झांसा देकर 3.55 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटड़ा, प्रेमनगर निवासी सुरेंद्र धीमान की विश्वकर्मा फर्नीचर के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी 2025 में सोनू धीमान निवासी तिवाया थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उनके पास बतौर कारीगर काम करने आया था। सोनू ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से जल्द ही सुरेंद्र का विश्वास जीत लिया। उसने दावा किया कि वह अपने एक परिचित के जरिए दुकान की मशीनें खरीदने के लिए बैंक से लोन दिला देगा। सुरेंद्र उसके झांसे में आ गए। आरोप है कि 11 फरवरी 2025 से तीन अक्तूबर 2025 के बीच सोनू ने लोन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.