नोएडा, मई 23 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी नीति के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क मोटराइज्ड पॉपकार्न मशीन और दोना पत्तल दी जाएगी। इसके लिए 18 से 50 साल आयु वर्ग के पात्र व्यक्ति जन सुविधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 9599355293, 9580503196 जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...