फिरोजाबाद, जून 29 -- उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दूध की मशीन के तार बोर्ड में लगाते समय करंट से डेयरी संचालक बेहोश होकर गिर पड़ा। ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना नारखी के गांव त्रिलोकपुर निवासी 45 वर्षीय त्रिभान सिंह पुत्र जयवीर सिंह की उत्तर थाना क्षेत्र के नगला करन सिंह में महावन नाम से दूध की डेयरी है। सोमवार सुबह आठ बजे उसने दुकान खोली और साफ सफाई करने के बाद दूध की फैट नापने की मशीन के तार बोर्ड में लगाने लगाया। उसी दौरान एक तार छूटकर उसके हाथ पर गिर पड़ा।दूधिया और आसपास के लोग उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...