नैनीताल, दिसम्बर 15 -- गरमपानी। खैरना-रानीखेत मार्ग किनारे स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान एक मजदूर की दो अंगुलियां कट गईं। जिसे सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज कोरंगा निवासी रानीखेत एक फैक्ट्री में कार्यरत है। सोमवार को कार्य करने के दौरान उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दो अंगुलियां कट गई। जिसे सहकर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर गौरव कैड़ा ने बताया कि मजदूर की मशीन में कार्य करने के दौरान फंसने से हाथ की दो अंगुलियां कट गई हैं। जिसे बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.