अररिया, जनवरी 31 -- अररिया, संवाददाता पटना स्थित एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर और साइट इंजीनियर के पद पर बहाली के लिए शनिवार जिला नियोजनालय परिसर में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप लगेगा। दी गई जानकारी के मुताबिक जॉब कैंप में कंपनी सत्यार्थी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उम्मीदवारों का चयन करेंगे। बताया गया पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से लेकर स्नातक और बीटेक तक निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...