मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग द्वारा सोमवार को मैकेनिकल मेंटेनेंस इन मॉडर्न इंडस्ट्रीज विषय पर फैकेल्टी डेपलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 29 अगस्त तक चलेगा।संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में मशीनों के रखरखाव तथा प्रिवेंटिव एवं प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीकों की जानकारी शिक्षकों व विद्यार्थियों दोनों के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायक हैं। सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मदन कुमार ने भी पहल की सराहना करते हुए अंतर-विभागीय सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम की पहली कड़ी में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अस्थावां के व्याख्याता प्रो. रितेश कुमार ने मैकेनिकल मेंटेनेंस इन मॉडर...