औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। शहर के पचास शैय्या जिला अस्पताल में मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी बीमार पड़ने के डर से सहमे हुए हैं। अस्पताल परिसर में मच्छर मारने के लिए लगाई गई मशीनें बंद पड़ी हैं और नालियों में गंदगी के कारण हालात और खराब होते जा रहे हैं। शासन स्तर से अस्पतालों में मच्छर नियंत्रण के लिए दवाइयां और संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही हैं। कुछ महीने पहले लगाई गई आधा दर्जन मच्छर मारने वाली मशीनें खराब होकर दीवारों पर शो-पीस बन गई हैं। इनके मरम्मत की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।अस्पताल परिसर में नियमित रूप से मच्छर नष्ट करने वाली दवाइयों का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। नालियां चोक हैं और उनके आसपास गंदगी जमा है, जिससे मच्छरों के पनप...