जहानाबाद, दिसम्बर 10 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में कृषि कार्य में मशीनों का प्रयोग अधिक होने लगा है। खासकर धान की कटनी दौनी में बड़े -बड़े थ्रेसर, हार्वेस्टर का प्रयोग किया जा रहा है।इन मशीनों के प्रयोग से खेतों में ही कटनी के साथ दौनी हो जाती है। अब फसलों को खलिहान में लाने की जरूरत नही पड़ती है। पहले खलिहान में फसल लाने के बाद जगह बचाने के साथ उन्हे वर्षा से बचाने के लिए पिंज बनाकर रखा जाता था। पिंज बनाने कि कला गांव में कुछ मजदूरों को आती थी। वे लोग इस कला को गांव के बुजुर्ग लोगों से सीखते थे। इस से पिंज बननाने की कला पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही थी। इस संबंध में किसान रविंदर सिंह ने बताया कि अब अधिकांश किसान लोग मशीन का प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए अब पिंज बनाने की आवश्यकता नहीं रहती है। सिर्फ छोटे किसान ही हाथ से धान काटते है। इसलिए धीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.