मशीनगन के पार्ट्स व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
देवघर, सितम्बर 10 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा जंगल के समीप हथियारों की खरीद-बिक्री की तैयारी का पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से मशीनगन के अलग-अलग पार्ट्स, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद की है। पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दूसरा युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने फरार आरोपी तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी परमेश्वर दयाल रोड निवासी सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के निर्देशन में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरियासा जंगल झाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.