मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले समेत राज्य में हुए मशाल कार्यक्रम 2024 के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसको लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को राज्यस्तर पर लगने वाले कैंप में बुलाया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी शिव कुमार राउत ने इसको लेकर डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिया है। कैंप में व्यवसायिक शिक्षा संभाग प्रभारी को डीसी बिल लेकर पहुंचना है। सभी जिलों के लिए शिड्यूल जारी किया गया है। 19 मई से इस कैंप की शुरुआत होगी। मुजफ्फरपुर जिले के अधिकारियों को पांच जून को सभी हिसाब और कागजात लेकर बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में एक से 20 जून तक चलेगा समर कैंप यह भी पढ़ें- युवा 2

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...