मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा, सेवा और राष्ट्रनिर्माण का लिया संकल्प
सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। गांधी मैदान से शुरू हुई यात्रा में पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व विधायक जीतू चरण राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर भाग लिया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर गांधी मैदान से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर चौक पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा वापस गांधी मैदान पहुंची। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सेवा ज्योति यात्रा में मशाल लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.