देवरिया, अप्रैल 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने सुभाष चौक पर सभा कर टेट अनिवार्यता से छूट की मांग की।महासंघ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव के नेतृत्व में शिक्षक भवन से मशाल जुलुस प्रारंभ हुआ। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शिक्षक जिला पंचायत, डीएम कार्यालय गेट, कचहरी चौराहा व सिविल लाईन होकर सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां पर शिक्षकों ने सभा का आयोजन किया। प्रदेश संयोजक ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर अनावश्यक एवं अव्यवहारिक नियम थोप रही है, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने प्रदेश भर में निकाला मशाल जुलूस टेट ...