अमरोहा, अप्रैल 14 -- अमरोहा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे जेएस डिग्री कालेज सेशुरू होकर शाम सात बजे जुलूस गांधी मूर्ति चौराहे पर संपन्न हुआ। जुलूज में काफी संख्या में सभी संगठनों से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी संगठनों के संयुक्त वक्तव्य में आरटीई एक्ट लागू होने से पहले टेट थोपने पर रोष व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के आदेश को वापस लेने की मांग की। इस दौरान नखराज सिंह यादव, जमशेद शरीफ, सुशील नागर, शाहनवाज साबरी, मतीन अहमद, सौरभ सक्सेना, लक्षमण सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टीईटी के विरोध में मशाल लेकर निकले शिक्षक यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता...