लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने कंपनी बाग से मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता तुरंत समाप्त करने की मांग की। पुरानी भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त शिक्षकों को टीईटी पास करने की बाध्यता से मुक्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता पुरानी नियुक्तियों पर थोपना अन्यायपूर्ण है। यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो आगे भी तीव्र आंदोलन जारी रखा जाएगा। जिसमें लखनऊ में विशाल रैली और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, विश्वास सिंह, संजय मिश्रा, अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा, जिला सयोजक विश्वनाथ मौर्य, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आभा शुक्ला, नमिता श्रीवास्तव, टीएससीट...