भभुआ, जनवरी 6 -- जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को शीघ्र मिलेगा नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र खिलाड़ियों के बैंक खाता सत्यापन व दस्तावेजीकरण का कार्य अंतिम चरण में (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल खोज प्रतियोगिता 2024-25 के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्हें नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के बैंक खाता और दस्तावेजों के सत्यापन का काम अंतिम चरण में है। यह प्रतियोगिता जिले में 10-13 अगस्त तक हुई थी, जिसमें 11 प्रखंडों के अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक- बालिकाओं ने भाग लिया था। कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला खेल मीडिया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.