मधुबनी, सितम्बर 19 -- मधुबनी,निसं। बिहार के सभी 38 जिलों के करीब 37 हजार विद्यालयों के लाखों बच्चों की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित मशाल-2026 प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय शिवगंगा प्लस टू उच्च विद्यालय में एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-बैठक हुई। इसमें जिले के 21 प्रखंडों से आए 24 खेल शिक्षक, 21 कंप्यूटर शिक्षक और दो नोडल शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण में विद्यालय स्तर से लेकर संकुल और प्रखंड स्तर तक प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रतिभागी बच्चों के लिए निर्धारित खेलों, उम्र सीमा, बैटरी टेस्ट तथा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। खेल शिक्षकों को एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और साइकिल रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों के चयन से संबंधित जरूरी बिंदुओं से अवगत कराया ...