मशहूर शायर राहत इंदौरी की मनी पुण्यतिथि
अंबेडकर नगर, अगस्त 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मशहूर शायर एवं गीतकार राहत इंदौरी की छठवीं पुण्यतिथि पर प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में हंसवर स्थित कार्यालय में राशिद अनवर की अध्यक्षता व उत्कर्ष त्रिपाठी के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि राहत इंदौरी की शायरी मोहब्बत, इंसानियत, बेबाकी और सामाजिक सरोकार का अनोखा संगम है।उनकी रचनाएं आज भी युवाओं और साहित्य प्रेमियों को प्रेरणा देती हैं।राशिद अनवर ने कहा कि राहत इंदौरी ने मुशायरों और कवि सम्मेलनों की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कमी साहित्य जगत में हमेशा महसूस होती रहेगी।उत्कर्ष त्रिपाठी ने कहा कि राहत इंदौरी की शायरी किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं थी, बल्कि आम आदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.