लखनऊ, जनवरी 28 -- अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने बनाने वाले उर्दू के शायर रईस अंसारी का बुधवार को निधन हो गया। 75 वर्षीय रईस अंसारी काफी समय से बीमार चल रहे थे। देर शाम ऐशबाग स्थित बड़ी मस्जिद में नमाजे जनाजा के बाद उनको चमन कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। स्वर्गीय रईस अंसारी देश के सभी प्रदेशों के अलावा दुबई, मस्कट, अमेरिका, जद्दा, कतर, और शारजाह जैसे मुल्कों में अपने कलामों को पेश कर चुके हैं। उन्हें मशहूर शायर वाली आसी के शिष्य के रूप में भी देखा जाता है। रईस अंसारी ने लखनऊ के इतिहास पर किताब 'हमारा लखनऊ' का लेखन भी किया है। स्वर्गीय रईस अंसारी लखनऊ में होने वाले तकरीबन सभी बड़े मुशायरों की शान हुआ करते थे। अंसारी के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उनके निधन पर सुन्नी यूथ फेडरेशन समेत शायर हसन काजमी, संजय शौक, सर्वेश अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.