मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर रखा जाएगा सरकारी स्कूल का नाम, छत्तीसगढ़ के मंत्री का ऐलान
रायपुर, जुलाई 5 -- छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को घोषणा की कि मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई के सम्मान में उनके पैतृक गांव के एक सरकारी स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककथा गायन शैली पंडवानी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई का रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 70 साल की थीं। यादव ने दुर्ग जिले के उनके पैतृक गांव गनियारी में उनके घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और शवयात्रा और अंतिम संस्कार में शामिल हुए । मंत्री ने शोक सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि गांव के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर डॉ. तीजन बाई सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनियारी कर दिया जाएगा। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.